Haryana News: नगर निगम के इंजीनियर को गिफ्ट देना पड़ा महंगा, मंत्री ने पीए को नौकरी से निकाला, इंजीनियर भी सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 28 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निजी सहायक (PA) को नौकरी से निकाल दिया है। गुप्ता ने PA के गुरुग्राम नगर निगम के सहायक अभियंता (AE) से गिफ्ट लेने पर एक्शन लिया है। मंत्री ने गिफ्ट देने वाले AE को भी सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता गुरुग्राम में झंडा फहराने के लिए गए थे। समारोह की बाद मंत्री को पता चला कि उनके स्टाफ में शामिल PA संजीव सरोहा ने व्यक्तिगत इस्तेमाल के लिए खाद्य पदार्थ गिफ्ट के तौर पर लिए हैं।

सरकार ने गिफ्ट लेने पर लगाई है रोक

आपको बता दें कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) में भी रिटायरमेंट में महंगे गिफ्ट देने के मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों का खुलासा होने के बाद हरियाणा रोडवेज के GM की सरकार की ओर से जिम्मेदारी तय की गई है।

साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि वह ऐसे मामलों की रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर परिवहन विभाग निदेशालय और मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) को देंगे।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

सरकार की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं कि GM स्वयं योजना बनाते या उपहार लेते हुए पाए जाते हैं, तो संबंधित यातायात और कार्य प्रबंधक अधिकारियों को सूचित करने के लिए जिम्मेदार होंगे। ये निर्देश हाल ही में प्रमुख सचिव (परिवहन) द्वारा जारी किए गए हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *