Punjab Weather Update: ठंड से मिलेगी राहत, पंजाब और हरियाणा के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: कड़ाके की ठंड के बीच दो नए पश्चिमी विक्षोभ की संभावना के बीच मौसम वैज्ञानिक बारिश और बर्फबारी की आशंका जता रहे हैं। एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 31 जनवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है।

1 फरवरी से पंजाब और हरियाणा में होगी बारिश

इधर, पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के लोगों को कई दिनों से पड़ रही सूखी ठंड से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने 1 फरवरी से पंजाब और हरियाणा में बारिश की भविष्यवाणी की है। यह बारिश 1 से 4 फरवरी के बीच हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के साथ ही घने कोहरे और शीतलहर से लोगों को मामूली राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। कुछ राज्यों में बारिश की भी संभावना है। इस बीच आईएमडी ने कड़ाके की ठंड से राहत को लेकर अपने नए अपडेट में कहा है कि देश के मैदानी इलाकों को जल्द ही ठंड से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगले 3-5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।

अगले 2 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। बिहार के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिनों तक कड़ाके की ठंड जारी रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड की स्थिति बन सकती है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *