Virus Alert: फोन में वायरस है या नहीं, इन आसान तरीकों से पता करें

Daily Samvad
4 Min Read
iphone
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 472 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Virus Alert: स्मार्टफोन में वायरस या मैलवेयर का आना अब आम हो गया है। वायरस एक तरह के मैलवेयर होते हैं जो खुद को एक नया रूप देने में माहिर होते हैं। ये रक्तबीज की तरह होते हैं और एक बार सिस्टम में आने के बाद ये अपनी संख्या लगातार बढ़ाते रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इनकी मदद से हैकर्स आपके पूरे सिस्टम का डाटा ले सकते हैं और यहां तक कि आपके सिस्टम पर कब्जा भी कर सकते हैं और सात समंदर दूर बैठे आपके फोन या कंप्यूटर को ऑपरेट भी कर सकते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको वायरस को डिटेक्ट करने का तरीका बताएंगे।

फोन में कैसे पहुंचते हैं वायरस?

  • अनजान लिंक्स पर क्लिक करने के बाद।
  • मेल, व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए इस तरह के लिंक भेजे जाते हैं।
  • इन लिंक्स पर जब आप क्लिक करते हैं तो एक साइट ओपन होती है और आपके फोन में वायरस पहुंचते हैं।
  • अनजान या संदिग्ध साइट पर विजिट करने से भी आपके फोन में वायरस आ सकते हैं।
  • गूगल प्ले-स्टोर या एपल एप स्टोर के अलावा किसी अन्य स्टोर से एप डाउनलोड करने पर।
  • पब्लिक प्लेस जैसे- होटल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के वाई-फाई से अपने फोन को कनेक्ट करने पर।

फोन में वायरस होने की पहचान क्या है?

  • यदि आपके फोन में मैलवेयर है तो Google भी आपको इसके लिए अलर्ट भेजता है।
  • इसके अलावा कई बार फोन में ऐसी जगह पर पॉपअप नोटिफिकेशन देखने को मिलते हैं जहां उन्हें होना ही नहीं चाहिए।
  • फोन का अचानक से स्लो हो जाना भी मैलवेयर के होने की निशानी है।
  • फोन की स्टोरेज अचानक से फुल हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
  • आपके फोन का ब्राउजर बार-बार किसी अश्लील या अनजान साइट पर आपको री-डायरेक्ट कर रहा हो।
  • आपकी फैमिली के लोगों को ऐसे मैसेज मिलने लगते हैं जिन्हें आपने भेजा ही नहीं है।

मैलवेयर अटैक से अपने एंड्रॉयड फोन को कैसे बचाएं?

  • किसी अनजान सोर्स से एप डाउनलोड ना करें।
  • किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसके रिव्यूज पढ़ें और समझें कि यह एप आपके डाटा का इस्तेमाल किस तरीके से करने वाला है।
  • अपने फोन और एप में मजबूत पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
  • एक ही पासवर्ड का इस्तेमाल सभी अकाउंट या एप के लिए ना करें।
  • समय-समय पर अपने फोन की कैशे मेमोरी को डिलीट करें।
  • ब्राउजिंग हिस्ट्री को चेक करते रहें और यदि कोई ऐसी साइट की हिस्ट्री दिख रही है जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं तो अलर्ट हो जाएं।
  • अपने फोन के एप और फोन को अपडेट करते रहें।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *