Reliance Jio Plans: जियो के इस प्लान में आपको मिलेंगे कई फायदे, डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 29 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Reliance Jio Plans: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई सस्ते प्लान पेश करती रहती है। रिलायंस जियो का 219 रुपये का प्लान ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय है। रिलायंस जियो के प्लान की खास बात यह है कि इसमें रोजाना 3GB डेटा मिलता है।

जियो (Reliance Jio) का 219 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो के 219 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 14 दिन की वैलिडिटी मिलती है। जियो (Reliance Jio) के इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। ग्राहकों को 14 दिनों में कुल 42GB डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में आपको 25 रुपये का वाउचर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस वाउचर का इस्तेमाल करने पर आपको 2GB अतिरिक्त डेटा मिलेगा। रिलायंस जियो का 399 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध है जिसमें आपको कई और फायदे मिलेंगे। रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

यानी 28 दिनों में ग्राहकों को कुल 84GB डेटा मिलेगा। आपको सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलेगा। जियो इस प्लान में ग्राहकों को 61 रुपये का वाउचर दे रहा है। इस वाउचर का उपयोग करके आप 6GB अतिरिक्त डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इसका मतलब है कि अगर आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं तो आप इन दोनों प्लान में से कोई भी चुन सकते हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *