Music For Brain: क्या आप जानते है दिमाग के लिए फायदेमंद होता है संगीत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Music For Brain: बढ़ती उम्र के साथ शरीर कई तरह की बीमारियों से घिरने लगता है। 40 वर्ष की उम्र के बाद हार्ट, हाई ब्लड प्रेशर और दिमाग संबंधी समस्याएं भी होने लगती हैं। ऐसे में परेशानी को दूर करते हुए एक नए शोध में हैरान करने वाली बात सामने आई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शोध की मानें तो जीवन भर संगीत सुनने से आपके दिमाग का अच्छे से विकास हो सकता है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ जेरिएट्रिक साइकिएट्री में प्रकाशित हुए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने मस्तिष्क स्वास्थ्य पर संगीत वाद्ययंत्र बजाने या गायन मंडली में गाने का प्रभाव देखने के लिए 40 साल से ज्यादा उम्र के 1,000 से ज्यादा व्यस्कों के डेटा की जांच की है।

शोध में सामने आए नतीजे

10 सालों से चल रहे प्रोटेक्ट नाम के शोध में करीबन 25,000 लोगों ने भाग लिया। निष्कर्षों से पता चला कि पियानो जैसे संगीत वाद्ययंत्र बजाने से याददाश्त और काम करने की कार्य करने की क्षमता में सुधार हो सकता है। शोध में यह भी सुझाव दिया गया कि सिंगिंग बेहतर दिमाग के स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है।

अभी ओर शोध की जरुरत

यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर में डिमेंशिया रिसर्च प्रो. ऐनी कॉर्बेट ने कहा कि हमारे प्रोटेक्ट शोध में हमें बूढ़े लोगों के एक बड़े समूह में संज्ञानात्मक प्रदर्शन और संगीत के बीच संबंधों का पता लगाने के एक नया अवसर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि हम सोचते हैं कि संगीतमय होना दिमाग के लचीलेपन का प्रयोग करने का एक तरीका हो सकता है जिसे संज्ञानात्मक रिजर्व के रुप में जाना जाता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस संबंध में अभी और जांच की जरुरत है लेकिन हमारे निष्कर्षों से यही संकेत मिलता है कि संगीत को बढ़ावा देकर दिमाग को स्वस्थ रखा जा सकता है क्योंकि यह बूढ़े लोगों को बाद के जीवन में संगीत की ओर लौटाने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा।

दिमाग के लिए फायदेमंद है संगीत

कार्बेट ने आगे कहा कि संगीत समूह की गतिविधियां डिमेंशिया से पीड़ित व्यक्तियों के लिए फायदेमंद साबित हुई हैं। वहीं इसे देखते हुए वृद्ध व्यस्कों के लिए स्वस्थ उम्र बढ़ने के पैकेज में शामिल किया जा सकता है ताकि उनके अच्छे मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिल सके।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *