Neem Leaves vs Curry Leaves: कढ़ी पत्ता या नीम की पत्तियां, जानें कौन ज्यादा बेहतर

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 01 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Neem Leaves vs Curry Leaves: आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, जो अपने चमत्कारी गुणों की वजह कई समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती हैं। नीम का पत्तियां और कढ़ी पत्ता इन्हीं जड़ी-बूटियों में से एक है, जो कई तरह से हमारे काम आती हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कढ़ी पत्ती खाने का स्वाद बढ़ाने साथ ही सेहत फायदा पहुचांती है। वहीं, नीम की पत्तियां भी कई तरीके से सेहत को लिए लाभकारी होती हैं। सेहत के साथ-साथ यह दोनों हमारे बालों के लिए भी काफी गुणकारी होती है।

हालांकि, लोगों के मन में अक्सर यह सवाल रहता है कि नीम की पत्तियां और कढ़ी पत्ती में से ज्यादा बेहतर कौन हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि बालों के लिए दोनों में से कौन ज्यादा फायदेमंद हैं।

डैमेज बालों को रिपेयर करे

नीम की पत्तियां अपने रिजेनेरेटिव गुणों के कारण डैमेड बालों को रिपेयर के लिए फायदेमंद होती हैं, जबकि कढ़ी पत्तियां एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होने के कारण बालों को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं।

बालों के झड़ने से रोके

नीम की पत्तियां स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके बालों के झड़ने को रोकने में योगदान देती हैं, जबकि कढ़ी पत्तियां जरूरी पोषक तत्व प्रदान करती हैं, जो बालों के झड़ने को कम करने में मदद करती हैं।

डैंड्रफ से बचाए

नीम की पत्तियों में एंटीफंगल गुण होते हैं, जो डैंड्रफ के छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ बनाए रखते हैं। वहीं दूसरी ओर, कढ़ी पत्ता स्कैल्प को पोषण देता है, सूखापन कम करता है और डैंड्रफ को रोकता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाए

नीम की पत्तियां बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देने वाले गुणों की वजह से जाना जाता है, जबकि कढ़ी पत्तियां बालों के रोम को मजबूत करने के लिए जानी जाती हैं, जो उन्हें बालों के स्वास्थ्य के लिए बेहतर बनाती हैं।

बालों का नेचुरल रंग बनाए रखे

कढ़ी पत्ते का इस्तेमाल आमतौर पर बालों के नेचुरल कलर को बनाए रखने के लिए किया जाता है। साथ ही यह असमय सफेद होते बालों को रोकने में भी मददगार है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वहीं, नीम की पत्तियां अपने शुद्धिकरण गुणों के साथ बालों को हेल्दी बनाने और इसके रंग रखरखाव में मदद करती हैं।

बालों की चमक बरकरार रखे

कढ़ी पत्ते अपने कंडीशनिंग गुणों के लिए जाने जाते हैं, जो बालों की बनावट को बढ़ाते हैं और प्राकृतिक चमक लाते हैं। वहीं, नीम की पत्तियां, अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों के साथ, स्वच्छ और स्वस्थ स्लैक्प में योगदान करती हैं।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *