Punjab News: केजरीवाल की पार्टी की सरकार भाना सिद्धू को तुरंत और बिना शर्त रिहा करे- प्रितपाल सिंह बलीऐवाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 30 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भाजपा पंजाब के बुलारे प्रितपाल सिंह बलीऐवाल ने भाना सिद्धू की गिरफ्तारी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज करने की निंदा करते हुए कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है तब से पंजाब के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं, लोगों ने ऐसे बदलाव की कल्पना नहीं की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पंजाब की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। सरकार पंजाब के लोगों का ध्यान असल मुद्दो से भटकाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है, कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, पंजाब में धोखाधड़ी करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की बजाय जनता की बात करने वालों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके साथ ही उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जोकि बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। उद्यमी अपना कारोबार दूसरे राज्यों में स्थानांतरित कर रहे हैं, लोगों से फिरौतीयां मांगी जा रही है। लेकिन केजरीवाल की पार्टी और उनके मुख्यमंत्री भगवंत मान जी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। बलीऐवाल ने कहा कि भगवंत मान केजरीवाल को खुश करने और अपनी कुर्सी बचाने के लिए पंजाब का पैसा बर्बाद करने में लगे हुए हैं।

आम आदमी पार्टी के प्रचार के लिए पंजाब का खजाना बर्बाद किया जा रहा है। बलीऐवाल ने कहा कि भगवंत मान सरकार को हमारे युवाओं और पंजाब के लोगों पर पर्चे दर्ज करने की बजाय ठगों और चोरों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि पंजाब सरकार को तुरंत भाना सिद्धू को बिना शर्त रिहा करना चाहिए।

नेता के साथ भिड़ गया अफसर, फिर देखो क्या हुआ…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *