Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल के MLA रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 16 व 17 में लगाया जनता दरबार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 379 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर सैंट्रल के आप विधायक रमन अरोड़ा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतगत आते वार्ड नंबर 16 व 17 में पड़ते बशीरपुरा के जजंघर में जनता दरबार लगाया। आप नेता दीनानाथ प्रधान की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान जनता दरबार में विधायक रमन अरोड़ा के साथ पुलिस से सेंट्रल के एसीपी निर्मल सिंह, थाना रामामंडी के SHO रविंदर कुमार, नगर निगम के अधिकारी एवं बिजली विभाग के एसडीओ गोपाल, नगर निगम के जे ई सशविंदर सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान जनता दरबार में आए हुए लोगों ने विधायक रमन अरोड़ा को बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट व अन्य प्रशासकीय समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। विधायक रमन अरोड़ा ने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया और कुछ समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इस मौके पर विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सीवरेज व अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ काम करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी वादे किए गए थे, उन्हें शत-प्रतिशत पूरा करने के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जा रहे है।

Jalandhar News: जालंधर सेंट्रल के MLA रमन अरोड़ा ने वार्ड नंबर 16 व 17 में लगाया जनता दरबार

समस्या नहीं की जाएगी नजर अंदाज

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने विकास के मुद्दे पर मुझे वोट दिया है, उन्हें मायूस नहीं होने दूंगा। विधायक रमन अरोड़ा ने समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि आपकी कोई भी समस्या नजर अंदाज नहीं की जाएगी। सभी समस्याओं को को पहल के आधार पर सही किया जाएगा। और कहा कि हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि जालंधर सैंट्रल के अधीन आते सभी वार्डों में विकास कार्य तीव्र गति से करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर आप नेता दीनानाथ प्रधान, जसविंदर सिंह (बिल्ला), सुरेंद्र खन्ना, संजीव कुमार (राणा), हरीश कुमार, मनीष शर्मा, सुरिंदर सिंह, यमुना प्रसाद, नरेश पाल ठाकुर, अवतार सिंह, ज्ञान चंद, नरिंदर, लक्की, मनजीत सिंह सिमरण, क़िम्मी दंड, संजीव राणा, अशोक सभ्रवाल, गगन सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *