Punjab Vigilance: पंजाब होम गार्ड का जवान 10,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 31 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पुलिस चौकी गाँव ललतों कलाँ, जि़ला लुधियाना में तैनात पंजाब होम गार्ड (पी.एच.जी.) के वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन काबू किया है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ राज विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम के विरुद्ध यह केस भाई बाला कॉलोनी, पक्खोवाल रोड, लुधियाना की रहने वाली मनदीप कौर द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के उपरांत दर्ज किया गया है।

30,000 रुपए रिश्वत की माँग रहे हैं

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया कि पुलिस चौकी ललतों कलाँ, लुधियाना में तैनात पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह और ए.एस.आई. रविन्द्र कुमार उसके भाईयों के विरुद्ध दर्ज पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उससे 30,000 रुपए रिश्वत की माँग रहे हैं।

बाकी रहते 20,000 रुपए माँग रहा है

शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई. द्वारा मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह उससे पहले ही 10,000 रुपए रिश्वत ले चुका है और अब बाकी रहते 20,000 रुपए माँग रहा है। शिकायतकर्ता ने सबूत के तौर पर उक्त पी.एच.जी. वॉलंटियर द्वारा की गई माँग की रिकॉर्डिंग भी विजीलैंस को सौंप दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शिकायत मिलने के उपरांत विजीलैंस रेंज लुधियाना ने शिकायत की पड़ताल की और शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दोषों को सही पाया। इस रिपोर्ट के आधार पर मुलजिम पी.एच.जी. वॉलंटियर हरजिन्दर सिंह के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज करके उसको गिरफ़्तार कर लिया गया है।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *