Punjab Weather Update: पंजाब में हुई जमकर बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पिछले 36 घंटों से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मालेरकोटला में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बाकी सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी हुए है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

हिमाचल के निचले इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी से दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा। हिमाचल प्रदेश में आज चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और सिरमौर में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का दौर हुआ शुरू

वहीं दिल्ली-एनसीआर समेत पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, यूपी और बिहार में भी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में कल से बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज 1 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में तेज हवाएं चलने और बारिश की आशंका जताई है।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *