डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के लुधियाना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कुछ युवकों द्वारा सरेबाजार गुंडागर्दी की गई है। बर्गर खिलाने से मना करने पर युवकों ने दो दोस्तों के साथ मारपीट कर दी।
दरसअल बर्गर खिलाने से मना करने पर गुस्साए हथियारबंद युवकों ने मारपीट कर दो दोस्तों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया और इसके साथ ही उनसे सारा समान छीन वहां से फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पीड़ितों की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है जोकि लुधियाना के मंजीत नगर का रहने वाला है। घायल राहुल को अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। राहुल ने बताया कि वह अपने दोस्त जतिंदर सिंह के साथ बर्गर खाने गया था।
तभी वहां पर नासिर का नाम का युवक अपने साथियों समेत आ गया और उन्हें बर्गर खिलाने के लिए कहा। लेकिन राहुल ने बर्गर खिलाने से मना कर दिया, जिस पर गुस्से में आ गए और गाली गलौच करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
तभी राहुल द्वारा इसका विरोध किया गया तो नासिर ने अपने साथियों समेत उस पर व उसके दोस्त पर हमला कर दिया। इसके साथ ही उनका सारा समान छीन लिया और उनको जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से भाग गए।
वहीँ जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है पुलिस ने जांच कर नासिर, नदीम, कमल, बिल्ला, समीर मलिक, शाईब, व अज्ञात 4 लोगों के खिलाफ मारपीट, छीना झपटी व जान से मारने की धमकियां देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO








