PayTm Share Price: बाजार में PayTm के शेयर औंधे मुंह लुढ़के, बेचने की लगी होड़

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 01 Feb 2024

मुंबई। PayTm Share Price: रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा PayTm पर की गई कार्रवाई के बाद शेयर बाजार में आज वन97 कम्युनिकेशंस यानी पेटीएम के शेयर (One 97 Communications Ltd) में भारी गिरावट देखी जा रही है। बाजार खुलते ही पेटीएम का शेयर करीब 20 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। शेयर को बेचने की निवेशकों में होड़ लगी हुई है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

पेटीएम का शेयर आज गिरावट के साथ 609 रुपये के भाव पर खुला है। पेटीएम के शेयर में यह गिरावट भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, वॉलेट पर फास्टैग में जमा या टॉप अप स्वीकार करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद आई है।

क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं

रिजर्व बैंक ने बैंकिंग अधिनियम, 1949 की धारा 35ए के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए ये कार्रवाई की है। इसके तहत अब पेटीएम बैंक लिमिटेड से किसी भी ग्राहक के खाते, प्रीपेड इंस्ट्रयुमेंट, वॉलेट, फास्टैग, एनसीएमसी कार्ड आदि में जमा या क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप की अनुमति नहीं दी जाएगी।

खबर आते ही शेयरों में गिरावट जारी

पेटीएम के शेयरों में लगातार कमजोरी देखने को मिल रही है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन कल बुधवार को पेटीएम के शेयर सुस्त रहे थै। ट्रेडिंग के अंत में शेयर की कीमत मामूली गिरावट के साथ 761 रुपये पर थी। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 774 रुपये के हाई लेवल पर पहुंचा था। बता दें कि 20 अक्टूबर 2023 को शेयर ने 998.30 रुपये के 52 वीक के हाई को टच किया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

पेटीएम के शेयर में आज 20 फीसदी का लोअर सर्किट देखने को मिल रहा है। आरबीआई की ओर से पेटीएम पेमेंट बैंक पर 29 फरवरी से डिपॉजिट्स और क्रेडिट को लेकर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते पेटीएम को 300 करोड़ से 500 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो सकता है। बुधवार को पेटीएम के शेयर 761 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *