Budget 2024: वित्त मंत्री सीतारमण ने पेश किया अंतरिम बजट, इनकम टैक्स में नहीं मिली कोई राहत, पढ़े मोदी सरकार के बड़े ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 470 शब्द|📅 01 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) द्वारा मोदी सरकार का आखिरी बजट (Budget) पेश किया गया। इस बजट में उन्होंने कई ऐलान किए है। उन्होंने इस दौरान 58 मिनट का लंबा भाषण दिया।

इनकम टैक्स में नहीं मिली राहत

इस बजट में सरकार द्वारा आम आदमी को इनकम टैक्स (Income Tax) में कोई राहत नहीं दी गई है। टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इसके साथ ही बजट में मुफ्त बिजली (Free Electricity) को लेकर भी बड़ी घोषणा की गई है। बजट में हर महीने लोगों को 300 मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया गया है। बता दे कि इसका लाभ उन परिवार वालों को ही मिलेगा जो अपने घर की छत पर सोलर ऊर्जा की व्यवस्था करते है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगाटी दी है। वित् मंत्री सीतारमण ने कहा कि देश की इकोनॉमी सही दिशा में है। पारदर्शी शासन पर हमारी सरकार का फोकस है और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ और घर बनाए जाएंगे।

3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

इसके साथ ही इस बार पेश किए गए बजट में कुछ सस्ता या फिर कुछ भी महंगा नहीं किया गया है। इसके साथ ही वित् मंत्री ने कहा कि करीब 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनीं है। अब 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में विकास की नई परिभाषा गढ़ेंगे और आशा बहनों को आयुष्मान योजना (Ayushman Yojna) का भी लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यक्रमों में तेजी लाई जाएगी।

एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को मिली कामयाबी

वहीं युवाओं के लिए अब तक तीन हजार नए IIT खोले गए हैं। जिसमे 54 लाख युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है। इसके साथ ही कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभिन्न फसलों पर नैनो डीएपी का प्रयोग किया जाएगा।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

साथ ही यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और आराम के लिए 40,000 सामान्य रेलवे बोगियों को वंदे भारत मानकों में परिवर्तित किया जाएगा। इसके साथ ही तीन रेल कॉरिडोर शुरू किए जाएंगे। वहीं 40 हजार नॉर्मल रेल डिब्बों को वंदे भारत में बदला जाएगा। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9-14 साल की बच्चियों का टीकाकरण होगा।

2047 तक भारत विकसित बनाना लक्ष्य

वहीं अब आयुष्मान भारत का फायदा अब सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स को मिलेगा। अगले 5 सालों में दो करोड़ अतिरिक्त मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही वित् मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *