Punjab News: पंजाब के CM के खिलाफ SGPC की बैठक में FIR दर्ज करने का प्रस्ताव!

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, सुल्तानपुर लोधी। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने एक अहम बैठक करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है। मामला सुल्तानपुर लोधी गुरुद्वारा साहिब में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग कर दी है। गुरुवार को SGPC की ओर से विशेष बैठक बुलाई गई थी। जिसमें चार प्रस्तावों पर सहमति बनी। वहीं, सीएम मान के खिलाफ FIR दर्ज करने का भी प्रस्ताव पास किया गया है।

सीएम भगवंत मान से इस्तीफा मांगा

SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की तरफ से बैठक बुलाई गई। जिसमें SGPC सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में कुल 4 प्रस्ताव पास किए गए। जिनमें सबसे पहले प्रस्ताव में सीएम भगवंत मान पर गुरुघर में हुई फायरिंग के आरोप लगाते हुए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही गई।

Bhagwant Mann, CM Punjab
Bhagwant Mann, CM Punjab

सीएम के खिलाफ एफआईआर का भी प्रस्ताव

एडवोकेट धामी ने बताया कि सीएम भगवंत मान पंजाब के होम मिनिस्टर हैं और उनकी आज्ञा के बिना ऐसा होना संभव नहीं है। वहीं, दूसरे प्रस्ताव में एसजीपीसी ने इस पूरे मामले में शामिल अधिकारियों व सीएम भगवंत मान के खिलाफ 295ए तहत FIR दर्ज करने की मांग रखी है।

गर्वनर से मिलेेगा SGPC का वफद

एडवोकेट धामी ने बताया कि SGPC का एक वफद गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित से भी मिलेगा। गवर्नर से मुलाकात करके वे इस घटना में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे। धामी ने बताया कि पहले ही कई मामलों में जांच के नाम पर सालों का इंतजार हो चुका है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

चौथे प्रस्ताव में SGPC ने फैसला किया कि अगर सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी तो अदालत का रुख किया जाएगा। पहले पुलिस से इस मामले में FIR दर्ज करने की बात होगी। अगर सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं होती तो पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ इस्तगासा दायर करेगी।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *