Punjab News: बलकार सिंह ने विधायकों की हाज़िरी में विभिन्न प्रोजेक्टों सम्बन्धी की जायज़ा मीटिंग

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य भर में चल रहे अलग-अलग प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करेगी। यह जानकारी देते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि राज्य सरकार समूचे प्रोजेक्टों को समय पर मुकम्मल करने के लिए वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आज यहाँ म्यूंसीपल भवन में अलग-अलग हलकों के विधायकों और सीनियर विभागीय अधिकारियों की हाज़िरी में म्यूंसीपल कौंसिल/ नगर पंचायत गड़शंकर, गढ़दीवाला, हरियाणा, मुकेरियाँ, दसूहा, उड़मुड़ टांडा, तलवाड़ा, शाम चौरासी, महिलपुर, नवांशहर, बंगा, राहों और बलाचौर के अधिकारियों के साथ की जायज़ा मीटिंग के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अलग-अलग विकास प्रोजेक्टों की विस्तृत जानकारी हासिल की।

विकास कामों में गुणवत्ता लाने के लिए दिया ज़ोर

उन्होंने सम्बन्धित विधायकों की तरफ से सामने लाए गए मुद्दों को भी विभागीय अधिकारियों के साथ विचारा और उनका हल निकालने के लिए कहा। मीटिंग के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने अलग-अलग स्कीमों के अधीन आते प्रोजेक्टों जैसे कि बन रहे सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जगहों की उपलब्धता सम्बन्धी, ट्रांच-3 अमरुत और एम. डी. एफ/ पी. आई. डी. बी के अधीन चल रहे विकास प्रोजेक्टों सम्बन्धी गहराई से विस्तृत चर्चा करने के उपरांत अधिकारियों को विकास कामों में उच्च स्तरीय गुणवत्ता लाने के लिए ज़ोर दिया।

प्रोजेक्टों में देरी को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

उन्होंने अधिकारियों को आगे कहा कि विकास कामों में स्थानीय स्तर पर किसी तरह की कोई दिक्कत आने की सूरत में सम्बन्धित हलका विधायक को अवगत करवाया जाए और ज़िला प्रशासन के साथ संबंध कायम करके समस्या का हल जल्दी से जल्दी निकाला जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास प्रोजेक्टों में किसी किस्म की देरी को बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

बलकार सिंह द्वारा अधिकारियों को कहा गया कि सरकार के पास विकास कामों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। इसलिए यदि किसी नगर कौंसिल/ नगर पंचायत को विकास कामों के लिए और फंडों की ज़रूरत हो तो वह अपने हलके विधायक के साथ संबंध कायम करके एक्शन प्लान सहित मुकम्मल प्रस्ताव मुख्य दफ़्तर चंडीगढ़ को भेजना यकीनी बनाएं।

ईमानदारी के साथ करना चाहिए काम

उन्होंने अधिकारियों को यह भी कहा कि अपने हलके विधायक के विकास कामों सम्बन्धी मुकम्मल जानकारी सांझा की जाए जिससे हलके के लोगों की ज़रूरत अनुसार विकास कार्य करवाए जा सकें। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के सपने को उजागर करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि राज्य को “रंगला पंजाब“ बनाने के लिए हम सभी को ईमानदारी और आपसी सहयोग के साथ काम करना चाहिए।

इस मौके पर विधायकों में करमबीर सिंह घूमन्न, जसवीर सिंह गिल राजा, डॉ. रवजोत सिंह, पंजाब जल सप्लाई और सिवरेज बोर्ड के सी. ई. ओ. मालविन्दर सिंह जग्गी, पी एम आई डी सी के सी. ई. ओ दीप्ति उप्पल, स्थानीय निकाय विभाग के डायरैक्टर उमा शंकर गुप्ता, कमिशनर नगर निगम होशियारपुर, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) होशियारपुर और शहीद भगत सिंह नगर के इलावा अलग-अलग म्यूंसीपल कौंसिल/ नगर पंचायतों के कार्य साधक अफ़सर रिवीयू मीटिंग में शामिल हुए।

अवैध निर्माण करने वाले बिल्डर्स की खैर नहीं, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *