Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों के लोगों को मिलेगा सच्चा प्यार, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 2 February 2024: आज शुक्रवार का दिन है। तारीख है 02 फरवरी 2024। आज के राशिफल (Horoscope Today) के अनुसार सभी जातकों के लिए मिला जुला परिणाम रहेगा। आज के दिन देवी लक्ष्मी की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन उनकी भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आईए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। सुखद समाचार प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी विवाद में फंस सकते हैं। किसी खास काम में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद हो सकता है। साथ ही व्यापार में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी विशेष कार्य के लिए आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार में अपने साथियों से धोखा मिल सकता है। नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें नहीं, तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आज नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। साथ ही परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। नया मकान, वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य शुरू करना चाह रहे हैं, तो उसमें अवरोध होगा। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। पत्नी के साथ विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *