डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम द्वारा नोटिस जारी करने के बाद होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक ने पार्किंग में चौपाटी खोल दी। पार्किंग स्पेस में खोली गई चौपाटी के खिलाफ नगर निगम के कमिश्नर से शिकायत की गई है। यही नहीं, होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक द्वारा रिहाइशी इलाके में बनाए गए कमरे के भी शिकायत की गई है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
शिकायतकर्ता आरटीआई एक्टिविस्ट रवि छाबड़ा ने बताया कि होटल इंद्रप्रस्थ के मालिक को नगर निगम की तरफ से नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद होटल के मालिक ने साथ ही खाली पड़े प्लाट को पार्किंग एरिया दिखाया। इसके बाद वहां चौपाटी खोल ली।
रिहाइशी इलाके में कमरे बनाए
शिकायतकर्ता के मुताबिक इंद्रप्रस्थ होटल के मालिक ने पीछे की तरफ रिहाइशी इलाके में भी कमरे बनाए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ता ने निगम कमिश्नर को भेजी शिकायत में कहा है कि पार्किंग की जगह पर चौपाटी खोली गई, जिसे तत्काल बंद करवाया जाए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
आपको बता दें कि इंद्रप्रस्थ होटल में पार्किंग की सुविधा नहीं थी, जिससे निगम ने नोटिस भेजकर कार्ऱवाई की तैयारी की थी। इसके बाद होटल ने पास के खाली प्लाट को पार्किंग बना लिया। निगम ने यहां भी नोटिस जारी कर कामर्शियल एक्टिविटि को बंद करने को कहा। बावजूद इसके पार्किंग की जगह चौपाटी खोल दी गई।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









