डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सरकारी बसों में सफर करने वालों को एक बार फिर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक पीआरटीसी और पनबस के कच्चे कर्मचारियों द्वारा एक बार फिर हड़ताल की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीआरटीसी चंडीगढ़ डिपो के कच्चे कर्मचारियों द्वारा हड़ताल का ऐलान किया गया है।
ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना
आपको बता दें कि वे अपनी मांगों और डिपो में आ रही परेशानियों को लेकर हड़ताल पर जा रहे हैं। इस घोषणा के बाद चंडीगढ़ से चलने वाली पीआरटीसी बसें बंद कर दी गई हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं सुनी गईं तो कल पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया









