Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में चली गोलियां, व्यक्ति की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से समने आ रही है। खबर है कि अमृतसर में गोलियां चली है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत की खबर सामने आ रही है।

मृतक की फाइल फोटो
मृतक की फाइल फोटो

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतसर के भीड़ भाड़ वाले इलाके हकीमा गेट के पास व्यक्ति की सरेआम गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक का नाम यशपाल बताया जा रहा है।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

मिली जानकारी के मुताबिक यशपाल की हत्या हकीम चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर की गई है। बताया जा रहा है कि यशपाल हकिमा गेट स्थित स्कूल के आगे रेहड़ी लगाते थे। वीरवार की देर शाम को कुछ युवक आए और उसे गोली मारकर फरार हो गए। जिसमे उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और इसके साथ ही वहां आस पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। मृतक की बेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने हरजीत सिंह उर्फ राजा निवासी अंतर्जामी कॉलोनी को 2लाख रुपए पुलिस में भर्ती करवाने के लिए दिए थे।

आरोपी देता था धमकियां

जिसके बाद उसने नौकरी नही दिलाई। उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी जिस पर कोई करवाई नहीं हुई। इसके बाद उस पर कोर्ट में केस किया हुआ है जिस वजह से वो धमकियां देता था। उन्होंने कहा की राजा आते जाते उसके पिता को घूरता था जिसके बारे में पिता ने बताया भी था लेकिन उन्हें नही पता था की वो उनकी हत्या कर देंगे। वहीं बेटी के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *