Jalandhar News: जालंधर में भयानक सड़क हादसा, मौके पर लड़की की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के फिल्लौर से इस समय की दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि फिल्लौर में भयानक सड़क हादसा (Accident) हो गया है। इस हादसे में 16 साल की लड़की की मौत हो गई है।

मृतक मनदीप कौर की फाइल फोटो
मृतक मनदीप कौर की फाइल फोटो

मृतक युवती की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है जोकि फिल्लौर के माऊसाहिब गांव की रहने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने किसी दोस्त के साथ बाइक पर अपने गांव जा रही थी।

ये भी पढ़े: जालंधर के कालोनाइजर ने सरकार को लगाया करोड़ों का चूना

तभी उनकी बाइक की टक्कर दूसरी बाइक के साथ हो गई जिसके बाद मनदीप बाइक से गिर गई और सामने से आ रहे ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक लुधियाना में करती थी काम

बताया जा रहा है कि मृतक लुधियाना में काम से अपने घर लौट रही थी। वहीं उसके साथ उसका दोस्त जिसका नाम दीपक है वह भी इस हादसे में घायल हो गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चल फरार हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

ज्ञानव्यापी मस्जिद पर मंदिर का स्टीकर लगाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *