GST Bogus Billing Scam: जालंधर के GST चोर गिरोह ने ‘डेली संवाद’ को नोटिस भेजने की दी धमकी, कहा – हम टैक्स चोर नहीं है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। GST Bogus Billing Scam: पंजाब में बड़े स्तर पर GST चोरी हो रही है। इसे लेकर डेली संवाद लगातार जीएसटी चोरी करने वालों के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर रहा है। दो दिन पहले भी डेली संवाद ने जीएसटी चोरी को लेकर जालंधर के एक गिरोह के बारे में खबर प्रकाशित किया था। इस गिरोह के एक व्यक्ति ने फोन कर के अपनी सफाई दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

डेली संवाद को 987xxxxx72 से फोन कर के एक व्यक्ति ने पहले खबर को झूठी बताया, बाद में धमकी देने लगा। हालांकि धमकी देने वाले व्यक्ति ने अपना नाम नहीं बताया। उक्त व्यक्ति ने धमकी देते हुए कहा है कि कोर्ट से नोटिस भिजवाएंगे। डेली संवाद के संवाददाता ने कहा कि अगर वह अपना पक्ष रखना चाहता है तो लिखित में भेज दें।

जीएसटी विभाग से इसकी जांच कर सकते हैं

फोन करने वाले व्यक्ति ने बिना अपना नाम बताए कहा कि जीएसटी चोरी नहीं कर रहे हैं। न ही कोई बोगस बिलिंग कर रहे हैं। उसने कहा कि जीएसटी विभाग से इसकी जांच कर सकते हैं। डेली संवाद इस तरह की कोर्ट की नोटिस भेजने की धमकी से रुकने वाला नहीं है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डेसी संवाद की टीम टैक्स चोरों को बेनकाब करने का काम जारी रखेगी। हमारी टीम ने जल्द ही उक्त टैक्स चोर गिराह के एक एक मैंबर का पर्दाफाश करेगा। जो जालंधर और लुधियाना में जीएसटी चोरी करते हैं और मौज करने थाईलैंड जाते हैं। सभी चेहरे बेनकाब होंगे।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *