Punjab News: पंजाब में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, चली ईंट-पत्थर और गोलियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 279 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के मोगा से सामने आ रही है। खबर है कि मोगा में दो पक्षों के बीच खूनी झड़प देखने को मिली है। इस झड़प में एक व्यक्ति के घायल होने की खबर मिली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा के बुकनवाला रोड पर एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। घायल की पहचान नवदीप सिंह हैप्पी के रूप में हुई है। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए नवदीप सिंह के दोस्त कुलविंदर ने बताया कि उसकी एक पुराने केस की तारीख थी जिसके चलते वह उसे लेने के लिए नवदीप सिंह हैप्पी के घर गया था। वहां गया तो पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति नवदीप के बुकनवाला प्लाट पर खड़ा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

नवदीप सिंह अपनी जीप से बुकनवाला रोड पर उसके प्लाट पर गया। उससे बात करने लगा जिस पर उसने कहा कि यह उसका प्लॉट है। जिसके चलते दोनों में बहस होने लगी और हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके बाद वह आदमी अपनी कार के पास गया और वहां से हथियार निकाल लिया।

उन्होंने अपने हथियार से गोली चलाई और ईंट-पत्थर फेंके, नवदीप को गोली तो नहीं लगी लेकिन कार का शीशा टूटने से नवदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद नवदीप को ईलाज के लिए फरीदकोट के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *