Punjab News: पंजाब में डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, कटर मशीन की चपेट में आया बच्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फगवाड़ा। Punjab News: पंजाब के जालंधर से सटे फगवाड़ा (Phagwara) में एक बच्चा कटर मशीन की चपेट में आ गया। बच्चे का पिता लेबर (Labour) का काम करता है। अचानक से बच्चे ने मशीन ऑन कर ली और फिर उसकी चपेट में आ गया। बच्चे के पेट पर बड़ा चीरा लग गया था, जिसके चलते उसकी आंतें तक बाहर आ गई थी और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

ये घटना शनिवार की है। फगवाड़ा सिविल अस्पताल (Civil Hospital Phagwara) से बच्चे को प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। जहां उसे उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

The family is sitting in the hospital with the child injured in the incident. Where the child is crying.
The family is sitting in the hospital with the child injured in the incident. Where the child is crying.

मजदूरी करता है बच्चे का पिता

जानकारी के अनुसार जख्मी बच्चे की पहचान फगवाड़ा के रहने वाले विनय यादव के तौर पर हुई है। जिसकी उम्र सिर्फ डेढ़ साल है। बच्चे का पिता मजदूरी कर किसी तरह अपना गुजारा करता है। विनय अपने घर में ही खेल रहा था। इस दौरान उसके हाथ पिता के काम पर ले जाया जाने वाला कटर लग गया।

कटर ऑन था। विनय से किसी गलती से कटर का स्टार्ट बटन दब गया। जिससे कटर बच्चे के पेट और हाथ पर लगा। जिससे बच्चे की आंतें बाहर आए गई और वह चिल्लाने लगा। घटना के बाद तुरंत परिवार बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

Family taking him after referral to PGI.
Family taking him after referral to PGI.

डॉक्टर बोले- बच्चे की हालत गंभीर

फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टरों द्वारा बच्चे का जब इलाज शुरू किया गया तो उसकी आंतें बाहर आ चुकी थी। डॉक्टरों ने तुरंत बच्चे का इलाज शुरू किया। बच्चे का खून रोका गया और उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मरहम पट्टी की गई। जिसके बाद उसे रेफर किया गया।

क्योंकि कटर लगने के कारण उसके पेट में काफी इन्फेक्शन हो गया था। इसका इलाज पीजीआई में ही होता। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

Punjab News: पंजाब में डेढ़ वर्षीय बच्चे के साथ दिल दहला देने वाला हादसा, कटर मशीन की चपेट में आया बच्चा
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *