Firing In Punjab: पंजाब के इस जिले में चली गोलियां, मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 03 Feb 2024

डेली संवाद श्री मुक्तसर साहिब Firing In Punjab: पंजाब में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है। ऐसी ही एक खबर अब पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से सामने आ रही है यहां मामूली बात को लेकर गोलियां चल गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गोनियाना रोड पर कार खड़ी करने से रोकने पर भड़के दूसरे पक्ष के लोगों ने घर के बाहर फायरिंग कर दी। पुलिस को जानकारी देते हुए किशोर कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब डेढ़ बजे उनके घर के बाहर कुछ लोगों ने गाड़ी खड़ी करनी चाही।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इन लोगों ने शराब पी रखी थी। उन्होंने गाड़ी साइड में करने को कहा तो झगड़ने लगे। इसके बाद वह उन्हें गाड़ी घर के आगे न खड़ी करने को कह अंदर चले गए। जिसके कुछ देर बाद वो लोग कुछ अन्य लोगों के साथ दोबारा आए और घर के बाहर फायरिंग शुरू कर दी।

किए तीन हवाई फायर

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने तीन हवाई फायर किए। जबकि एक फायर उनके दरवाजे पर किया, जो सीधे आर-पार हो गया। पीड़ित परिवार वालों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

ज्ञानव्यापी में मंदिर का स्टीकर लगाने वाले युवक की कहानी देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *