Loot In Jalandhar: जालंधर में लूट, लुटेरों ने परिवार को बंधक बना लूटे लाखों रुपए और गहने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक घर में बड़ी लूट हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर के शीतल नगर के पास एक घर में लूट हुई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में शीतल नगर से सटे न्यू रसीला नगर की गली नंबर-3 में पास आज तड़के हथियारबंद बदमाश सब्जी कारोबारी के घर में घुसे। जिसके बाद बदमाशों ने परिवार को गनपॉइंट पर लेकर बंधक बना लिया।

12 लाख नकदी और 15 लाख के गहने लूटकर फरार

बंधक बनाने के बाद लुटेरे घर से 12 लाख नकदी और 15 के गहने लूटकर फरार हो गए। फिलहाल लूटेरों द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि लुटेरे घर से 12 लाख नकदी और 15 के गहने लूटकर फरार हो गए। वारदात मकसूदा के शीतल नगर, गली नंबर-3 में हुई है। हालांकि, अभी तक ये नहीं पता चला है कि व्यापारी ने इतने पैसे घर पर क्यों रखे गए थे। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन आरोपी सुबह करीब सवा 6 बजे उनके घर में घुसे थे और साढ़े 6 बजे आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

सब्जी कारोबारी बलराम ने पुलिस को बताया कि सोमवार तड़के नकाबपोश लुटेरे उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही पूरे परिवार को गनपॉइंट पर बंधक बना लिया। जिसके बाद आरोपियों ने घर के अंदर से करीब 12 लाख रुपए कैश और 15 लाख के गहने लूट लिए।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *