Lakhpati Didi Scheme: सरकार की नई योजना Lakhpati Didi Scheme में किसे मिलता है लाभ? पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 402 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lakhpati Didi Scheme: 1 फरवरी 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) ने संसद में अंतरिम बजट (Interim Budget) पेश किया था। इस बजट में उन्होंने लखपति दीदी योजना (Lakhpati Didi Scheme) के बारे में कहा था।

अपने बजट भाषण में उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना का लाभ देश के कई महिलाओं को मिल रहा है। अब इसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़कर 3 करोड़ हो गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दें कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई है। चलिए, जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलता है साथ ही इसके लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स जरूरी है।

क्या है लखपति दीदी योजना

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान इस योजना का एलान किया था। इस योजना में देश भर के गावों में 2 करोड़ महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाता है।

इस प्रशिक्षण में महिलाओं को प्लंबिंग, एलईडी बल्ब बनाने और ड्रोन के संचालन और उनकी मरम्मत जैसे कई स्किल्स की ट्रेनिंग दी जाती है। यह स्कीम हर राज्य के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित की जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि देश की कई महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। अब इस योजना के लाभार्थी का लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया गया है।

लखपति दीदी योजना की पात्रता

  • इस योजना की आयु सीमा नहीं है।
  • सभा भारतीय महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है।
  • महिलाओं को अपने राज्य के ‘स्वयं सहायता समूह’ से जुड़ना होगा।

कैसे करें आवेदन

  • इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको ‘स्वयं सहायता समूह’ बिज़नेस प्लान तैयार करना होगा।
  • बिजनेस प्लान तैयार हो जाने के बाद स्वयं सहायता समूह यह प्लान और आवेदन सरकार को भेजेगा।
  • इसके बाद सरकार इस आवदेन पर समीक्षा करेगी। अगर आवेदन स्वीकार हो जाता है तो आप इस स्कीम का लाभ उठा सकती है।
  • इस स्कीम के तहत कई राज्यों में 5 लाख रुपये इंटरेस्ट फ्री लोन भी दिया जाता है।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स क्या है?

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • एड्रेस प्रूफ
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर
  • बैंक अकाउंट डिटेल्स
  • पासपोर्ट साइ फोटो
  • ईमेल आईडी

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *