UP Budget 2024-25: बजट में योगी सरकार से खोला खजाना, जानिए किसको क्या मिला

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 504 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। UP Budget 2024-25: उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य के बजट का आकार बढ़ाकर 7,36,437 करोड़ रुपए कर दिया है। इसमें 24,863.57 करोड़ रुपए की नई योजनाएं शामिल हैं।

राज्य के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश किया। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य के बजट का आकार 6.90 लाख करोड़ रुपये था जिसमें 32,721 करोड़ रुपये की नई योजनाएं शामिल थीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मिली जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 बजट में में कुल प्राप्तियां 7,21,233.82 करोड़ रुपए रहने का अनुमान लगाया गया है। इसमें कुल 6,06,802.40 करोड़ रुपए की राजस्व प्राप्तियां और 1,14,531.42 करोड़ रुपए की पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।

राजस्व प्राप्तियों में कर संग्रह का हिस्सा 4,88,902.84 करोड़ रुपए अनुमानित है, जिसमें राज्य का अपना कर राजस्व 2,70,086 करोड़ रुपए और केंद्रीय कर में इसका हिस्सा 2,18,816.84 करोड़ रुपए शामिल है। कुल व्यय 7,36,437.71 करोड़ रुपए अनुमानित है।

कुल व्यय में से 5,32,655.33 करोड़ रुपए राजस्व खाते के लिए और 2,03,782.38 करोड़ रुपए पूंजी खाते के लिए आवंटित किए गए हैं। समेकित निधि की प्राप्तियों से कुल व्यय घटाने के बाद बजट में 15,103.89 करोड़ रुपये के घाटे का अनुमान है।

बताया जा रहा है कि बजट में राजकोषीय घाटा 86,530.51 करोड़ रुपए अनुमानित है जो वर्ष के लिए अनुमानित सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.46 प्रतिशत है। खन्ना ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देय धनराशि 500 रुपए प्रति माह से बढ़ाकर 1,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने कहा कि 2023-2024 की तीसरी तिमाही तक इस योजना के तहत 31,28,000 निराश्रित महिलाओं को लाभान्वित किया गया है। मंत्री ने कहा कि महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना के तहत वित्त वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन कर तकनीकी सहायता प्रदान करने का लक्ष्य है।

वाराणसी में मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ का बजट: यूपी वित्त मंत्री

बजट पढ़ते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने घोषणा करते हुए कहा कि वाराणसी में मेडिकल कॉलेज बनेगा। वाराणसी में मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ रुपए हैं। वाराणसी में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनने से जिले सहित पूरे पूर्वांचल के मेडिकल के छात्रों के लिए सुविधा होगी।

आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ रुपए का बजट

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अपने बजट में आगरा मेट्रो परियोजना के लिए 346 करोड़ के बजट की घोषणा की है। इससे आगरा मेट्रो को विस्तार मिलेगा। फिलहाल मार्च महीने में आगरा में मेट्रो की सुविधा 6 स्टेशनों के बीच यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी।

प्रयागराज महाकुंभ के लिए 2500 करोड़ का बजट

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने भाषण में प्रयागराज महाकुंभ के लिए 2500 करोड़ रुपए के बजट का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेला 2025 के लिए 2500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *