Punjab News: मैडीकल अफ़सर भर्ती घोटाला; स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को कार्यवाही करने के दिए आदेश

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 467 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा 2008-09 के दौरान मैडीकल अफसरों की भर्ती में किए घोटाले की जांच के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने हाई कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच टीम (सिट) द्वारा की सिफ़ारिश अनुसार राज्य सरकार को पुलिस विभाग के द्वारा ऐसे कसूरवार उम्मीदवारों के खि़लाफ़ कार्यवाही को अंजाम देने के लिए कहा है।

इसके बाद 19 दिसंबर, 2023 को, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के सचिव ने पुलिस को इस संबंधी ज़रुरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान, विजीलैंस ने अपने पटियाला रेंज थाने में दो केस पहले ही दर्ज किए हुए हैं जिनकी आगे जांच सक्रियता से जारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि इस घोटाले की जांच के लिए हाई कोर्ट द्वारा गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने मैडीकल क्षेत्र में बतौर समाज सेवक काम करने के फ़र्ज़ी सर्टिफिकेट पेश करने वाले दोषी उम्मीदवारों के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 120-बी, 420, 468 और 471 के अंतर्गत केस दर्ज करने की सिफ़ारिश की थी। विजीलैंस ने 15 दिसंबर, 2023 को राज्य सरकार को ऐसे मैडीकल अफसरों के खि़लाफ़ पुलिस विभाग के द्वारा केस दर्ज कराने के लिए कहा था।

इस सम्बन्धी और विवरण देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार से 14 दिसंबर, 2023 को प्राप्त हुए निर्देशों की पालना करते हुये विजीलैंस ब्यूरो ने उक्त भर्ती घोटाले से सम्बन्धित दो केस दर्ज किये हैं। इस सम्बन्ध में एम. ओज की चयन प्रक्रिया के दौरान साजिश रचने और पेशवराना अनियमितताएं करने वाले पीपीएससी के समकालीन सदस्यों के खि़लाफ़ एफआईआर नंबर 45 तारीख़ 18 दिसंबर, 2023 को विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना, पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) (2) और आइपीसी की धाराओं 409 और 120 बी के अंतर्गत दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके इलावा, एक अन्य एफआईआर नंबर 46 तारीख़ 18 दिसंबर, 2023 को विजीलैंस ब्यूरो के पुलिस थाना पटियाला रेंज में पीपीएससी के समकालीन मैंबर डा. सतवंत सिंह मोही के खि़लाफ़ आमदन से अधिक जायदाद रखने के दोष अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) (ए) और 13(2) के अंतर्गत भी दर्ज की गई है।

प्रवक्ता ने खुलासा किया कि सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस, विजीलैंस ब्यूरो, रेंज पटियाला की निगरानी वाली एस. आई. टी, दोनों मामलों की सक्रियता से आगे जांच कर रही है। एफआईआर नंबर 45/2023 में डाः सतवंत सिंह मोही को 19 दिसंबर, 2023 को विजीलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ़्तार कर लिया था। इस केस के तीन अन्य दोषियों डी. एस. माहल, रविन्द्र कौर और अनिल सरीन को हाईकोर्ट ने गिरफ़्तारी से अंतरिम सुरक्षा देते हुए विजीलैंस जांच में शामिल होने के निर्देश दिए हैं।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *