Punjab News: स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलियरी सायंसज़ की वेबसाइट लांच

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 366 शब्द|📅 05 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मोहाली में पंजाब इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलीरी सायंसज़ के उद्घाटनी समारोह से पहले पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. बलबीर सिंह ने जन सुविधा के लिए संस्था की वेबसाइट www.pilbs.punjab.gov.in लांच की। यह वेबसाइट संस्था के डायरैक्टर, प्रो. वरिन्दर सिंह, जो कि हैपेटोलोजी विभाग, पीजीआइ, चंडीगढ़ के पूर्व प्रोफ़ैसर और प्रमुख हैं, की मौजूदगी में लांच की गई।

डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि यह संस्था, जो 3बी1, एस. ए. एस. नगर में पिछले 8 महीनों से ओ. पी. डी सेवाएं मुहैया करवा रही है, जल्द ही पूरी तरह कार्यशील हो जायेगी क्योंकि संस्था में सभी अत्याधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं और सुपर- स्पैशलिस्ट डाक्टरों और अन्य पैरा- मैडीकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया भी मुकम्मल हो चुकी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने कहा कि इस संस्था के पूरी तरह कार्यशील होने से लीवर और बिलियरी सम्बन्धी बीमारियों वाले मरीज़ अव्वल दर्जे की डाक्टरी देखभाल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि गंभीर और पुरानी हैपेटाईटस, सिरोसिस, लीवर कैंसर, शराब के कारण होने वाली लीवर की बीमारी, जलन, अलग- अलग पैनक्रियाटिक बीमारियाँ और पिताशय के विकार और बिलियरी बीमारियों समेत अलग- अलग किस्मों की लीवर की बीमारियों वाले मरीज़ इलाज करवा सकेंगे।

डा. बलबीर सिंह ने कहा कि लोग इस इंस्टीट्यूट में लीवर ट्रांसप्लांट का भी लाभ उठा सकेंगे, जो इंस्टीट्यूट आफ लीवर एंड बिलियरी सायंसिज़, नयी दिल्ली की तर्ज़ पर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यह लीवर और बिलियरी सम्बन्धी बीमारियों वाले मरीजों के लिए अव्वल दर्जे की डाक्टरी देखभाल सेवाओं की पेशकश करने वाला देश का दूसरा सरकारी सुपर-स्पैशलिटी इंस्टीट्यूट है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ज़िक्रयोग्य है कि यह वेबसाइट मरीजों को रोगों की प्राथमिक जानकारी, रोकथाम उपायों और स्वास्थ्य शिक्षा के साथ-साथ लैब टैस्टों, आनलाइन रिपोर्टिंग, प्रक्रियाएं और लीवर ट्रांसप्लांट के बारे जानकारी प्रदान करने में मदद करेगी। इसके साथ ही आम लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल फेकल्टी, ओपीडी सेवाओं वाले दिन और विशेषताओं सम्बन्धी विवरण वैबसाईट पर उपलब्ध होंगे।

बेटी को छेड़ने का प्रयास किया तो अगले चौराहे पर रामनाम सत्य

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *