ED Raid: सुबह-सुबह ED की बड़ी कार्रवाई, AAP नेताओं से जुड़े 10 ठिकानों पर रेड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। ED Raid: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह ईडी (ED) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव और आम आदमी पार्टी से जुड़े कुछ लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है।

आम आदमी पार्टी ने खुद दावा किया है कि ईडी सुबह से ही उनके नेताओं के घरों पर छापेमारी कर रही है। दरअसल, आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य एनडी गुप्ता के घर पर भी छापेमारी की है। आपको बता दें कि ईडी की यह कार्रवाई आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले देखने को मिली।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

वहीं दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने रात 10 बजे बड़ा खुलासा करने का दावा किया है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीम 10 से ज्यादा जगहों पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैली। मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव के घर पर भी छापेमारी की जा रही हैली। इसके अलावा जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के घर पर भी तलाशी अभियान चल रहा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बताया गया कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और उससे जुड़े नेताओं के घरों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है। ईडी के एक्शन पर दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला झूठ का पुलिंदा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं के घर पर ईडी की छापेमारी हमें डराने और चुप कराने के लिए की जा रही है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *