America Flood: अमेरिका के कैलिफोर्निया में बारिश ने मचाई तबाही, हजारों घरों की बत्ती गुल

Daily Samvad
2 Min Read
flood-in-america
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 06 Feb 2024

डेली संवाद, अमेरिका/कैलिफोर्निया। America Flood: अमेरिका (America) में लॉस एंजेलिस (Los Angeles) के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के कारण लोगों की हालत खराब हो गई है। कैलिफोर्निया (California) में थोड़ा ज्यादा असर देखने को मिल रहा है।

हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है जिससे वहां के लोगों के जीवन में अस्थायी तौर पर अंधेरा छा गया है। बता दें कि शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक 5 से 10 इंच बारिश हो चुकी है और आने वाले दिनों में और बारिश की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

लॉस एंजेलिस और कैलिफोर्निया में बारिश और भूस्खलन के कारण घरों और सड़कों पर कीचड़ भर गया है, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं। बता दें कि इस खतरनाक तूफान से अब तक 37 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं। जिसके बाद 8 काउंटी में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सांता बारबरा में तेज़ हवाएँ और बाढ़ जैसी स्थितियाँ हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं जिसके कारण कई इलाकों की लाइटें गुल हो गयी हैं। स्थानीय मौसम अधिकारियों ने कई इलाकों में बाढ़ की आशंका की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इससे 10 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *