America-India News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला, बीच सड़क मदद की लगाता रहा गुहार

Daily Samvad
2 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 274 शब्द|📅 07 Feb 2024

डेली संवाद, अमेरिका/शिकागो। America-India News: अमेरिका (America) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में भारतीय मूल के छात्र पर हमला हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के एक छात्र पर अमेरिका में हमला हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के एक स्टूडेंट पर अमेरिका के शिकागो (Chicago) शहर में कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। पीड़ित इस तरह घायल हो गया और सिर से खून निकलने लगा। स्टूडेंट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है आया है।

इस वीडियो में वह बता रहा है कि चार लोगों ने मिलकर उसपर हमला किया। उसका फोन छीनकर ले गए। स्टूडेंट की पहचान सैयद मजाहिर अली के रूप में हुई है, जो हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका के शिकागो में रह रहा था।

America-India News: अमेरिका में भारतीय छात्र पर हमला, बीच सड़क मदद की लगाता रहा गुहार

उसने बताया कि वह खाना लेकर अपने घर जा रहा था जब चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और मारपीट की। वीडियो में वह मदद की गुहार लगा रहा है। उसने बताया कि भागने के दौरान उसके पांव फिसल गए और गिर गया था। वह हैदराबाद के हाशिमनगर स्थित मेहदीपट्टनम का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वहीं हमले के बाद शिकागो में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने कहा है कि वह पीड़ित के साथ-साथ भारत में उनकी पत्नी के भी संपर्क में है। भारतीय मिशन ने हैदराबाद के रहने वाले अली और उनके परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *