Farmers Protest: किसानों का दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार अलर्ट पर, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग, धारा 144 लागू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 257 शब्द|📅 08 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: पंजाब में किसानों का प्रदर्शन तेज हो गया है। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच से पहले हरियाणा सरकार अलर्ट हो गई है। पंजाब से लगती हरियाणा की सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इसके साथ ही बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर, किसानों ने भी 13 फरवरी को दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी तेज कर दी है। आपको बता दें कि गैर राजनीतिक संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 13 फरवरी को दिल्ली की ओर मार्च करने का ऐलान किया है।

सोनीपत में धारा 144 लागू

वहीं किसानों के आह्वान को देखते हुए बुधवार को हरियाणा के सोनीपत में धारा 144 लागू कर दी गई। पुलिस ने अगले आदेश तक पांच या उससे अधिक लोगों के इकट्ठा होने, किसी भी तरह के पोस्टर लगाने, सभा करने, पैदल या ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों से जुलूस निकालने और किसी भी तरह के हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

किसान नेताओं ने कहा कि 13 फरवरी को ‘दिल्ली मार्च’ का कार्यक्रम बनाया गया है। इसे ‘किसान आंदोलन-2’ नाम दिया गया है। इस मार्च में उत्तर भारत के 18 किसान संगठन शामिल हैं। इनमें हरियाणा के 7, पंजाब के 10 और हिमाचल प्रदेश का एक किसान संगठन शामिल है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *