Propose Day 2024: आज मनाया जा रहा है प्रपोज डे, प्यार का इजहार करते समय इन खास बातों का रखें ध्यान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 424 शब्द|📅 08 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Propose Day 2024: वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) शुरू हो चुका है। कल 7 फरवरी को रोज़ डे (Rose Day) मनाया गया। आज यानी 8 फरवरी को प्रपोज डे (Propose Day) मनाया जाता है। इस दिन प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

अक्सर लोग जिससे प्यार करते हैं उससे अपनी भावनाओं का इजहार नहीं कर पाते और मन ही मन उससे प्यार करते रहते हैं। हालांकि, वैलेंटाइन वीक का हर दिन प्रेमियों को अपने प्रिय के साथ इस दिन को मनाने और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करने का मौका देता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

  • प्रपोज डे के मौके पर हिम्मत जुटाएं और अपने प्रियजन को बताएं कि आप उनसे प्यार करते हैं। मैं तुमसे प्यार करता हूं ये कहना मुश्किल नहीं है, लेकिन प्यार का इजहार करने का तरीका सही होना चाहिए। अगर आप अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।
  • अगर आप किसी लड़की से अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें कि वह कितनी भी मॉडर्न क्यों न हो, दिल से भारतीय है। प्यार का इजहार करने में जल्दबाजी न करें। धैर्य रखें और पहले उनके दिल की बात समझें, फिर प्रपोज करें।
  • प्रेम प्रस्ताव तभी प्रभावी होगा जब आप अपनी ड्रीम गर्ल की पसंद-नापसंद के बारे में जानेंगे, ताकि अपने प्यार का इजहार करते समय आप कुछ ऐसा न कहें या न करें जो उसे पसंद न हो।
  • किसी से अपने प्यार का इज़हार करने से पहले यह जान लें कि वह किसी और के साथ रिलेशनशिप में है या नहीं। वह किसी और को पसंद नहीं करती।
  • प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आप उनसे बिना शर्त प्यार करते हैं, इसे अपने व्यवहार और शब्दों से भी जाहिर करें। अगर वह आपके व्यवहार से जानती है कि आप उससे प्यार करते हैं, तो आपके प्रपोज करने पर वह तुरंत हां कह सकती है।
  • जिस व्यक्ति को आप पसंद करते हैं और प्रपोज करते हैं उसे यह महसूस कराएं कि आप उनके और उनके परिवार के बारे में जानने में रुचि रखते हैं। आप अपने पार्टनर को अपने परिवार के बारे में भी बता सकते हैं ताकि वह समझ सके कि आप उसे लेकर गंभीर हैं।
  • अपने पार्टनर को यह एहसास दिलाएं कि वह दूसरों से अलग है और वह आपके लिए इतना खास क्यों है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *