US News: अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, पंजाब के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

Daily Samvad
3 Min Read
USA Visa
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 08 Feb 2024

डेली संवाद, अमेरिका/कैलिफोर्निया। US News, America News, Punjab News: अमेरिका में हादसा (Accident in America) हुआ है। इस हादसे में पंजाब (Punjab) के एक युवक की मौत हो गई है। विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में जाने का रुझान बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है। वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है।

मृतक युवक गुरदासपुर का रहने वाला

खबर है कि पंजाब का एक युवक जोकि अमेरिका में रोजी रोटी कमाने के लिए गया था उसकी मौत हो गई है। मृतक युवक विधानसभा हलका दीनानगर के अधीन आते गांव नवां शाला का रहने वाला है जिसकी पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 26 वर्षीय बताई जा रही है।

लवप्रीत सिंह 7 साल पहले गया था अमेरिका

बताया जा रहा है कि लवप्रीत सिंह की अमेरिका में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई है। लवप्रीत सिंह 7 वर्ष पहले अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया (California) में गया था। वहीं 2 दिन पहले वह पक्के होने के कागज लेने के लिए अमेरिका के किसी शहर गया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस दौरान उसकी कार डिवाइडर से टकराते हुए गहरी खाई में जा गिरी। जिसमे लवप्रीत सिंह को काफी चोटें आई इस दौरान उसके साथ उसके दो और साथी मौजूद थे जिनका नाम सुनील और विशाल है उनको मामूली चोटें आई है।

घायल लवप्रीत को अस्पताल में ईलाज के लिए पहुंचाया गया लेकिन ज्यादा चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया है घर वाला का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *