Punjab School News: PSEB ने ओपन स्कूल को लेकर जारी किया शेड्यूल, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 329 शब्द|📅 09 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab School News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने ओपन स्कूल Open (School) के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए स्कूलों की मान्यता और नवीनीकरण के शेड्यूल (Schedule) की घोषणा कर दी है, स्कूल 30 अप्रैल तक मान्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद उन्हें लेट फीस (Late Fees) का भुगतान करना होगा। बोर्ड प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि जो स्कूल तय नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिना मान्यता के आप स्कूल में प्रवेश भी नहीं ले पाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

ये आदेश 30 हजार से ज्यादा सरकारी, निजी और बोर्ड मॉडल स्कूलों पर लागू होंगे। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि तय तारीखों के बाद शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा। पीएसईबी अब पूरी तरह से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तर्ज पर काम कर रहा है।

बोर्ड ने अपना कैलेंडर तैयार कर लिया है। सारा काम वैसे ही हो रहा है। इसके पीछे कोशिश किताबें तैयार करना और समय पर परीक्षा कराना है। ताकि विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही बोर्ड के नए चेयरपर्सन डॉ. सरबजीत बेदी खुद इस मामले को लेकर काफी सख्त हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने इस संबंध में स्कूलों को लिखित आदेश भी भेज दिए हैं, ताकि बाद में किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। पीएसईबी की ओर से इस संबंध में आदर्श स्कूलों को फीस में छूट दी गई है। इसके साथ ही स्कूलों को आवेदन करने के लिए मोहाली स्थित बोर्ड मुख्यालय में नहीं आना पड़ेगा।

जबकि इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सारी जानकारी स्कूल लॉगिन आईडी पर उपलब्ध होगी। अध्ययन केंद्रों की ओर से मान्यता के लिए आवेदन करने के बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी उप सचिव शैक्षणिक शाखा, PSEB को जमा करानी होगी।

पंजाब में थाईलैंड की लड़कियों के SEX RACKET की कहानी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *