Punjab News: पंजाब में कल डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, OPD सेवाएं रहेंगी ठप; जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब में सोमवार यानि कल 9 सितंबर से डॉक्टर हड़ताल (Doctor’s Strick) पर जाने वाले हैं। जिसके चलते कल से सेहत सेवाएं बाधित रहेंगी। किसी भी सरकारी अस्पताल (Government Hospital) में ओपीडी (OPD) नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

पंजाब सरकार ने हड़ताल को रोकने के लिए प्रयास करते हुए शनिवार देर शाम एक लेटर जारी किया, लेकिन डॉक्टर्स मानने को तैयार नहीं हैं। डॉक्टर्स की सुरक्षा को लेकर समितियां गठित करने के आदेश (Order) दिए गए हैं। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी पत्र के मुताबिक समितियां डीसी के अंतर्गत होगी।

Punjab News
Punjab News

कमेटी गठित की

जारी पत्र के अनुसार अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर कमेटी और हिंसक घटनाओं की रोकथाम के लिए कमेटी गठित की जाएगी। पंजाब के सेहत मंत्री ने पंजाब के सभी सिविल सर्जनों को डीसी के अंतर्गत कमेटी बनाने के लिए कहा है। जिसका नाम डिस्ट्रिक्ट हेल्थ बोर्ड होगा।

सेहत विभाग के सूत्रों के अनुसार बोर्ड की अगुवाई डीसी और कमिश्नर करेंगे। जिसमें पुलिस कमिश्नर या एसएसपी, सिविल सर्जन, प्रिंसिपल मेडिकल कॉलेज, मेडिकल सुपरिनटैंडैंट, पंजाब मेडिकल एसोसिएशन और समाज सेवी संस्थाओं के अलावा कानूनी सलाहकार और माहिर शामिल होंगे।

Punjab Police
Punjab Police

पुलिस स्टेशनों को अलर्ट रहने की हिदायत

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में विभिन्न नियमों के तहत निर्देश भी जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने भीड़भाड़ वाले स्वास्थ्य केंद्रों से सटे पुलिस स्टेशनों को भी सुरक्षा स्तर के प्रति सचेत रहने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि यदि कोई अस्पताल में आकर स्वास्थ्य कर्मी से अभद्र व्यवहार करता है तो संबंधित स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ तुरंत मामला दर्ज किया जाए।

Punjab News
Punjab News

अस्पताल में मरीज के साथ एक ही अटैंडेंट रहेगा

जारी निर्देश के मुताबिक, अब अस्पताल में भर्ती मरीजों से केवल एक ही रिश्तेदार मिल सकेगा और बाकी वेटिंग एरिया में ही रहेंगे। रात में काम करने वाले डॉक्टरों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, नए जारी किए गए कानून और हिंसा और संपत्ति क्षति रोकथाम अधिनियम को पूरे अस्पताल में अंग्रेजी और पंजाबी में लिखा जाएगा।

इसके अलावा अस्पताल में डिस्प्ले बोर्ड पर नजदीकी पुलिस स्टेशन का नंबर भी लिखा जाएगा। अस्पताल में किसी भी तरह की आपात स्थिति या स्टाफ को कोई परेशानी होने पर 112 हेल्पलाइन नंबर डायल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल के हर स्टाफ को अपने गले में आईडी कार्ड रखना होगा।

Punjab News: पंजाब में कल डॉक्टर रहेंगे हड़ताल पर, OPD सेवाएं रहेंगी ठप; जाने वजह
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *