डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल (St Soldier Divine Public School) की छात्रा ने ओलंपियाड में भाग लेते हुए थ्री स्टार पदक जीतकर ग्रुप के साथ-साथ अपना और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी‘
स्कूल डायरेक्टर उर्मिल सूद ने बताया कि LKG कक्षा की छात्रा चार्वी कपूर पुत्री अरविंद कपूर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर करवाए गए आनलाइन साइंस और इंग्लिश मुकाबले में पहले स्थान पर रहते हुए गोल्ड मेडल जीता है और गणित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
स्कूल डायरेक्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 25 देशों के छात्रों ने भाग लिया था और हमारे लिए यह बहुत गर्व की बात है कि हमारे स्कूल की छात्रा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी और शिक्षकों को देते हुए छात्रा चार्वी कपूर को सम्मनित किया।
इसके साथ ही उसके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन एवं वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा ने अपने संदेश में छात्रा को बधाई देते हुए समूह छात्रों को चार्वी से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश









