Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने ‘आप की सरकार आप दे द्वार’ बैठक में सुनी लोगों की समस्याएं

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 09 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने पिंड बडिंग के हॉकी स्टेडियम में “आप की सरकार आप दे द्वार” बैठक में लोगों की समस्याएं सुनी। बैठक में नगर निगम, बिजली, माल विभाग, फूड सप्लाई, सुविधा केंद्र, पेंशन विभाग व पुलिस के अधिकार भी उपस्थित रहे।

लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रमन अरोड़ा
लोगों की समस्याएं सुनते विधायक रमन अरोड़ा

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि ‘ आप दी सरकार आप दे दुआर ’ के अंतर्गत पूरे प्रदेश में रोजाना अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकें और उनकी शिकायतों का निपटारा हो सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

इस दौरान विधायक रमन अरोड़ा ने कैंप में काम करवाने आए लोगों से खुद बातचीत कर कैंप का फीड-बैक भी लिया। इस मौके विधायक रमन अरोड़ा के साथ हैप्पी बडिंग, मोहिंदर भगत, मनु बडिंग भी मौजूद थे।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने 'आप की सरकार आप दे द्वार' बैठक में सुनी लोगों की समस्याएं

विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि लोगों से बातचीत करने पर पता चलता है कि वे इन कैंपों से काफी खुश है और कई लोगों के लंबे समय से अटके काम कुछ घंटों में ही हो गए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि कैंप का उद्देश्य भी यही है कि उनको उनके घरों के नजदीक सरकारी सेवाएं मुहैया करवाई जाए और उनकी शिकायतों का त्वरित निपटारा किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जालंधर की पूरी टीम इन कैंपों को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने 'आप की सरकार आप दे द्वार' बैठक में सुनी लोगों की समस्याएं

उन्होंने कहा कि सेंट्रल हलके में कैंपों का क्रम इसी तरह जारी रहेगा और अलग-अलग वार्डों में कैंप लगा कर लोगों की समस्याओं का निपटारा करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि सैंट्रल विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं में निरंतर विस्तार हो रहा है, लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर सही करना मेरी प्राथमिकता है।

2 लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *