Aaj ka Panchang: आज भाद्रपद माह की षष्ठी तिथि स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जा रहा, ऋषि पंचमी व्रत का पारण भी आज

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj ka Panchang 09 September 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 09 सितंबर का दिन बहुत शुभ माना जा रहा है। इस दिन सोमवार पड़ रहा है, क्योंकि सनातन धर्म में सोमवार (Monday) का दिन भगवान शिव (Lord Shiv) की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मान्यता है कि अविवाहित लड़कियों के द्वारा सोमवार व्रत करने से शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर कई योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि स्कंद षष्ठी का पर्व भी मनाया जाएगा और ऋषि पंचमी व्रत का पारण भी किया जाएगा। आईए पंडित प्रमोद शास्त्री से जानते हैं आज का पंचांग।

Lord shiv
Lord shiv

आज का पंचांग (Panchang 09 September 2024)

भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि षष्ठी रात को 09 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत होगी।

पंचांग

सूर्योदय – सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर

सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 33 मिनट पर

चन्द्रोदय – सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर

चंद्रास्त – शाम 09 बजकर 53 मिनट पर

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 17 मिनट तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 13 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 33 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक

अशुभ समय

राहु काल – सुबह 07 बजकर 37 मिनट से 09 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल – सुबह 01 बजकर 52 मिनट से 03 बजकर 25 मिनट तक

दिशा शूल – पूर्व

Lord shiv
Lord shiv

ताराबल

भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

स्कंद भगवान पूजन मंत्र

देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव। कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥
ॐ शारवाना-भावाया नम: ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *