Farmers Protest: पंजाब-हरियाणा और दिल्ली का रूट डायवर्ट, कई सड़कें बंद, दिल्ली जाने के लिए इन सड़कों का न करें प्रयोग, नहीं तो फंसेंगे

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) समेत किसान संगठन 13 फरवरी को दिल्ली कूच करेंगे। इसको लेकर चंडीगढ़ से दिल्ली आने जाने और पंजाब से दिल्ली आने जाने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। 10 फरवरी को हरियाणा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

हरियाणा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) ममता सिंह ने कहा कि हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है।

यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने की तैयारी

प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

दरअसल, पंजाब के किसानों ने ऐलान किया है कि 10 हजार ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर दिल्ली जाने के लिए हरियाणा में दाखिल होंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर, डबवाली और खनौरी बॉर्डर को चुना गया है। इन बॉर्डरों को हरियाणा पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस के मुताबिक लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल- 112 पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़, दिल्ली के डायवर्ट रूट…

लड़कियों के साथ 6 फर्जी पत्रकार काबू, मांगे थे 1 लाख कैश















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *