Aaj Ka Rashifal: आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते, किसी विशिष्ट पुराने मित्र से मिलना हो सकता है

Daily Samvad
7 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 09 September 2024 Daily Horoscope: आज सोमवार (Monday) है, तारीख है 09 सितंबर 2024। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के मुताबिक सोमवार, 09 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

पंडित भूषण पाण्डेय की मानें तो वाणी के कारक बुध देव के सिंह राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को कारोबार में लाभ हो सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के बिगड़े काम बन सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कुछ सोचे हुए कार्य को पूर्ण होने में अभी समय लगेगा। आज आप किसी बात को लेकर परिवार में झगड़ा कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद और बढ़ेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर चिंता मन में बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपको थोड़ा संभल के चलने की आवश्यकता है। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम उठाना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में मौसमी बीमारियों के चलते आप परेशान रहेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पत्नी बच्चों के लिए आज आप कोई नया डिसीजन फैमिली में ले सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित दिखाई देंगे। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति दिखाई देगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आज आप किसी विशेष काम को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका घर पर अच्छा बीतने वाला है।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की नींव रखने का काम कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपका रुका हुआ कोई पुराना धन मिल सकता है, जिस कारण आर्थिक स्थिति में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नए पार्टनरों का सहयोग मिलेगा, जिस कारण लाभ की स्थिति निर्मित होगी। परिवार में मतभेद दूर होंगे। किसी धार्मिक कार्य का आयोजन परिवार में हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियों वाला रह सकता है। आपका कोई पुराना विवाद फिर से उभर कर सामने आ सकता है, जिस कारण आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही सम्मान में कमी आ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति रहेगी। आपके सहयोगी पार्टनर आपसे दूरी बना सकते हैं। कुछ बातों को लेकर परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

आज आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, जिसमें परिवारों के लोगों के साथ यह समय आपका अच्छा बीतने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनरों पर आंख मूंद कर विश्वास ना करें, नहीं तो आपको बड़ा धोखा मिल सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत सोच-विचार कर करें। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी बड़े कार्य में पार्टिसिपेट कर सकते हैं, जिससे आपको आर्थिक तौर से बड़ा लाभ होता दिखाई देगा। आज आप किसी खास काम से बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज अपने भविष्य के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे आगामी समय में आपको लाभ होता दिखाई देगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप अपनी किसी विशिष्ट पुराने मित्र से मिल सकते हैं। साथ ही शेयर मार्केट में बड़ा निवेश आज आप कर सकते हैं, जिससे लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं, जो आपके लिए आगामी समय में लाभदायक होंगे। परिवार में शानदार माहौल देखने को मिलेगा। लोग आपके पक्ष में दिखाई देंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत या पार्टनरशिप करना चाहते हैं, तो अपने पार्टनर के बारे में सही जानकारी होने पर ही कोई बड़ा निर्णय लें, नहीं तो नुकसान संभव है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको किसी को उधार देना नुकसानदायक रहेगा। आज परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में आर्थिक खर्चा बढ़ सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। बीपी के कारण आपको शारीरिक कष्ट की स्थिति बन सकती है। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के लिए आज आप स्थान परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार में आज आपका सम्मान बढ़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कहीं बाहर की यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर के साथ अपने आगामी समय को लेकर योजना बना सकते हैं। साथ ही आज परिवार और घर के लिए सजावट का सामान खरीद सकते हैं। पत्नी के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं, जिससे आपकी पत्नी खुश नजर आएगी। आज आपके पॉकेट पर आर्थिक बजट बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। व्यायाम आदि का सहारा लें। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। कोई बड़ी डील आज आप कर सकते हैं, जिससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा। नौकरी से परेशान चल रहे लोगों को आज नौकरी मिल सकती है। परिवार में आपसी मनमुटाव दूर होगा। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। आप कोई नया काम आज शुरू कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *