Punjab News: राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी- बलकार सिंह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 12 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य को ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए विकास कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ राज्य के शहरों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।

आज यहाँ म्यूनिसिपल भवन में हुई मीटिंग के दौरान यह जानकारी देते हुए स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन-1 और 2 अमृत मिशन, ट्रांच-3 अमृत, एम.डी.एफ/ पी.आई.डी.बी और 15वें वित्त आयोग के अधीन आने वाले अलग-अलग प्रगति अधीन प्रोजेक्टों के मुकम्मल होने से राज्य के शहरों का बुनियादी ढांचा आज के आधुनिक समय की ज़रूरतों के अनुसार तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

स्थानीय निकाय मंत्री ने एन.आर.आई मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ और अलग-अलग हलकों के विधायकों की हाजिऱी में मुख्य दफ़्तर और क्षेत्रीय दफ़्तर के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जाना और सम्बन्धित अधिकारियों को समूचे प्रोजैक्ट समय पर मुकम्मल करने, गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने के आदेश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न प्रोजेक्टों के अलॉट हुए फंडों, ख़र्च किए गए फंडों और बकाया फंडों के बारे में जानकारी हासिल करने के बाद कहा कि विकास कार्यों के मुकम्मल होने से राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मुहैया करवाने में सफलता मिलेगी। बलकार सिंह ने बताया कि राज्य में आम लोगों की ज़रूरतों को मुख्य रखते हुए विकास कार्य करवाए जाने को सुनिश्चित बनाने के लिए अलग-अलग प्रोजेक्टों के निर्माण में हलका विधायकों की भागीदारी सुनिश्चित बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में ‘बाप नंबरी, बेटा 10 नंबरी

उन्होंने बताया कि सम्बन्धित विधायकों को विकास कार्यों और उपलब्ध फंडों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।मीटिंग के दौरान स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि अपने इलाके में सीवरेज और अन्य साफ़-सफ़ाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसी तरह गलियों की स्ट्रीट लाईटों की मरम्मत, छप्पड़ों की साफ़-सफ़ाई, पार्कों को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएँ और सम्बन्धित शहरों के रूप को अधिक सुंदर और साफ़-सुथरा बनाने के प्रयास किये जाने सुनिश्चित बनाए जाएँ।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *