Jalandhar News: जालंधर के इस इलाके में फैली बीमारी, लोगों ने सड़क पर दिया धरना, MLA और निगम अफसरों के खिलाफ नारेबाजी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के अफसरों की नालायकी विधायक मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) को भुगतना पड़ रहा है। निगम अफसर जालंधर वेस्ट (Jalandhar West) हलके के कामों को नहीं करवा रहे हैं, जिससे वेस्ट हलके के लोग आए दिन विधायक मोहिंदर भगत के खिलाफ धरना लगाकर नारेबाजी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कनाडा सरकार क्यों रिजैक्ट कर रही है पंजाबियों का VISA?

सोमवार सुबह भी वेस्ट हलके के बस्ती दानिशमंदा के लोगों ने सड़क घेर लिया। बस्ती दानिशमंदा के लसूड़ी मोहल्ले के लोगों ने बस्ती दानिशमंदा मेन अड्डा रोड पर दरी बिछाकर धरना दे दिया। लोग इलाके में गंदे पानी जमा होने से दुखी हैं।

भगत के खिलाफ नारेबाजी

इलाके के लोगों ने विधायक मोहिंदर भगत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि यह धरना तब तक नहीं खत्म होगा, जब तक मोहिंदर भगत खुद इलाके में आकर सफाई काम नहीं करवाते हैं। महिलाओं ने अपने पैर दिखाते हुए कहा है कि गंदे पानी के कारण उन्हें चमड़ी रोग हो गया है।

महिलाओं ने बताया कि पिछले कई महीने से इलाके में गंदा पानी भरा है। शिकायत करते हैं, लेकिन कोई सफाई नहीं हो रही है। जिससे उनकी गलियों में गंदा पानी जमा है। बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। कईयों को चर्म रोग हो गया है।

जालंधर के बस्ती दानिशमंदी में धरना Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *