Farmers Protest: ट्रैक्टरों पर दिल्ली की ओर बढ़े किसान, हरियाणा में पुलिस की 114 कंपनियां तैनात

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Farmers Protest: किसानों का दिल्ली की ओर मार्च शुरू हो गया है। चंडीगढ़ में सोमवार रात साढ़े पांच घंटे तक चली बैठक में किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून और कर्ज माफी पर कोई सहमति नहीं बन पाई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

जिसके बाद किसान मजदूर मोर्चा के संयोजक पंधेर ने दिल्ली की ओर कूच करने का ऐलान किया। उन्होंने किसानों को पंजाब-हरियाणा के शंभू, खनुरी और डबवाली बॉर्डर पर इकट्ठा होने के लिए कहा है। किसानों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने आज शंभू बॉर्डर समेत कई जगहों पर मॉक ड्रिल भी की, जिसमें आंसू गैस के गोले देखे गए।

कई जिलों में धारा 144 लागू

इसके अलावा ड्रोन के जरिए आंसू गैस के गोले फेंकने की भी तैयारी की गई है। राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है। दिल्ली में मजबूत मोर्चा बनाने के लिए किसान संगठनों की ओर से राशन-पानी की पूरी व्यवस्था की गई है। बिस्तर, रजाई, गद्दे, तिरपाल, जलाऊ लकड़ी, प्लाईवुड और अन्य सभी आवश्यक उपकरण किसान ट्रॉलियों में लाद लिए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके साथ ही किसान संगठनों ने किसानों को रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा की सीमा पर हरियाणा सरकार द्वारा लगाए गए बैरियर को तोड़ने की भी पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली मार्च के लिए किसान संगठन क्रेन, जेसीबी और अन्य वाहन भी लेकर जा रहे हैं।

हमारे नन्दी बाबा और कृष्ण कन्हैया कहां मानने वाले हैं















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *