Punjab Vigilance: विजिलेंस ने पटवारी और तीन किसानों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 13 Feb 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने गलत हलफनामा दाखिल करके पंजाब सरकार से 4,02,222 रुपये की कर्ज राहत लेने के आरोप में एक राजस्व पटवारी और दो किसानों को गिरफ्तार किया है।

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए कहा कि यह मामला बलकार सिंह, निवासी न्यू ऑफिसर कॉलोनी, पटियाला, राजस्व हलका हमीरगढ़, जो अब संगरूर जिले के तहसील कार्यालय भवानीगढ़ में तैनात है, के खिलाफ जांच के आधार पर दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

इसके अलावा गांव हमीरगढ़ के दो निजी व्यक्तियों राम सिंह और सुरिंदर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया है और तीसरे आरोपी किसान हरदेव सिंह, हमीरगढ़ को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि उपरोक्त सभी किसानों के पास विधिवत रूप से 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है और वे पिछली सरकार द्वारा प्रदान की गई ऋण राहत का लाभ पाने के पात्र नहीं थे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इन आरोपियों ने पटवारी के साथ मिलकर लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में झूठा शपथ पत्र दाखिल किया है। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि उक्त पटवारी ने इन किसानों की जमीनों के संबंध में पोर्टल पर वास्तविक रिपोर्ट अपलोड नहीं की और उन्हें अवैध ऋण राहत मिल गया।

यह पाया गया कि राम सिंह को 1,28,249 रुपये, सुरिंदर सिंह को 96,258 रुपये और हरदेव सिंह को 1,77,716 रुपये की कर्ज राहत मिली थी। इस तरह सभी आरोपियों ने सरकारी खजाने को 4,02,222 रुपये का नुकसान पहुंचाया है।उन्होंने आगे बताया कि विजीलैंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला रेंज ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *