Credit Card: Credit Card से ट्रांजैक्शन फेल होने पर अपनाएं ये टिप्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 14 Feb 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Credit Card: क्रेडिट कार्ड यूजर्स की संख्या में तेजी देखने को मिली है। दरअसल, अब अगर पर्स में पैसे नहीं हैं पर क्रेडिट कार्ड है तब भी हम आसानी से शॉपिंग कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

देश में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल जोर-शोर से हो रहा है। ऐसे में कई बार क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है, लेकिन पैसे कटने का मैसेज भी आ गया है तो अब आपको क्या करना चाहिए।

पैसे कटे हैं या नहीं

आपको पहले इस बात की पुष्टि करनी चाहिए कि आपके अकाउंट से पैसे कटे हैं या नहीं। इसके लिए आप मोबाइल ऐप या ऑनलाइन बैंकिंग से स्टेटमेंट चेक कर सकते हैं। इसमें आपको देखना है कि आपका फेल्ड ट्रांजैक्शन शो हो रहा है। ट्रांजेक्शन डीटेल्स नोट करें। इसमें ट्रांजेक्शन की तारीख, अमाउंट और मर्चेंट का नाम शो होगा।

मर्चेंट को कॉन्टैक्ट करें

अगर आपके पैसे कट जाते हैं तो आपको इसके बाद मर्चेंट से कॉन्टैक्ट करना चाहिए। इसके लिए आपको हेल्प डेस्क पर कॉल करना होगा। यहां आपको अपनी स्थिति के बारे में बताना होगा। इसके अलावा आपको ट्रांजेक्शन की डिटेल्स देनी होगी।

यह सब जानकारी देने के बाद अगर कोई गड़बड़ होती है तो हेल्प डेस्क आपकी मदद करेगा। अगर ट्रांजेक्शन नहीं होता है तो वह रिफंड या फिर दोबारा सर्विस प्रोवाइड करने का ऑप्शन देगा।

सभी प्रूफ के सेफ रखें

ट्रांजेक्शन फेल होने पर आप जो भी उसके लिए कार्य कर रहे हैं उन सभी का आपको रिकॉर्ड रखना चाहिए। अगर आप मर्चेंट से ईमेल, चैट लॉग या फिर फोन पर बात करते हैं तो उन्हें रिकॉर्ड रखें। इसके अलावा आपके पैसे कटने की स्टेटमेंट कॉपी को भी संभाल कर रखना चाहिए। यह सभी रिकॉर्ड जरूरत के समय पर काम आएगी।

डिज्प्यूट क्लेम करें

अगर मर्चेंट से बात करने पर भी कोई हल नहीं निकलता है तो आपको डिज्प्यूट क्लेम करना चाहिए। इसके लिए आपको बैंक के कस्टमर सर्विस से बात करनी होगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

डिज्प्यूट क्लेम करते वक्त आप सारे प्रूफ, ट्रांजेक्शन डिटेल और बाकी रिकॉर्ड को अटैच करें। इसके बाद बैंक इस पर कार्रवाई शुरू कर देगी। आप चाहें तो इस संबंध में बैंक में जाकर भी बात कर सकते हैं।

फॉलो अप करें

डिज्प्यूट क्लेम करने के बाद आपको समय समय पर फॉलो अप करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हो सकता है कि मामला अटक जाए।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *