डेली संवाद, पंजाब। Farmers Protest: पंजाब के सबसे बड़े किसान संगठन बीकेयू उगराहां का एक बड़ा फैसला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में कल ट्रेनें जाम करने का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक किसानों पर पुलिस और सरकार द्वारा किए गए अत्याचार के विरोध में कल (15 फरवरी) दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पूरे पंजाब में ट्रेनें जाम करने का फैसला किया है।
बसों की संख्या काफी कम हुई
किसानों को पंजाब से दिल्ली जाने से रोकने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर चंडीगढ़ दिल्ली रूट बंद कर दिया गया है। इससे चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बसों की संख्या काफी कम हो गई है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
इसके साथ ही चंडीगढ़ से दिल्ली तक रेलवे की सभी ट्रेनों में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। अगर हवाई परिवहन की बात करें तो यह भी पहले की तुलना में लगभग चार गुना महंगा हो गया है। किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार पुरजोर कोशिश कर रही है।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






