डेली संवाद, हरियाणा। Farmers Protest: आज किसानों के दिल्ली कूच का तीसरा दिन है। आज पूरे पंजाब में 11 बजे से लेकर 2 बजे तक बीकेयू (BKU) द्वारा टोल प्लाजा फ्री किए गए थे। इसके साथ ही 12 बजे से 4 बजे तक पंजाब के 6 जिलों में ट्रेनें रोकी गई थी।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इसके साथ ही आज हरियाणा के कुरूक्षेत्र के गांव में गुरनाम सिंह के नेतृत्व में बीकेयू की बैठक हुई। इस दौरान कई बड़े फैसले लिए गए है। फैसलों के मुताबिक फैसलों के मुताबिक कल 16 फरवरी को किसान हरियाणा में तीन घंटे के लिए टोल बंद रखेंगे।
ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी
वहीं 17 फरवरी शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। वहीं रविवार को ब्रह्मसरोवर पर सभी संगठनों की महापंचायत होगी। उन्होंने कहा कि वह यह प्रदर्शन पंजाब के किसानों के समर्थन में कर रहे हैं जो अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें






