Jalandhar News: सांसद रिंकू ने बूटा मंडी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर सरकारी कॉलेज का किया दौरा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 15 Feb 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्थानीय बूटा मंडी स्थित डॉ. बी आर अंबेडकर सरकारी कॉलेज का दौरा किया, जहां उन्होंने कॉलेज प्रिंसिपल व अध्यापकों से बातचीत की।

Jalandhar News: सांसद रिंकू ने बूटा मंडी स्थित डॉ. बीआर अंबेडकर सरकारी कॉलेज का किया दौरा

सांसद ने कहा कि यह कॉलेज गरीब व दलित वर्ग से संबंधित छात्रों के लिए वरदान साबित हुआ है जो यहां पर हायर एजुकेशन प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर लगातार छात्रों की बढ़ रही तादाद को देखते हुए स्कूल प्रिंसिपल चंद्रकांता द्वारा नए क्लास रूम के लिए कालेज परिसर में नया फ्लोर बनाने व नया एंट्री गेट बनाने की मांग की गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

सांसद ने बताया कि यह मुद्दा उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के सीनियर अधिकारियों के समक्ष रख दिया है और जल्द ही कॉलेज के नए फ्लोर और नई एंट्री गेट को मंजूरी मिल जाएजी। इसके बाद यहां पर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा मुहैया करवाने के लिए नए क्लासरूम बनाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में अग्रवाल ढाबा पर बड़ी कार्रवाई, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार पहले से ही शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए बड़े प्रयास कर रही है जिसके चलते राज्य के लोगों ने सरकारी स्कूलों में क्रांतिकारी बदलाव देखे हैं।

जिक्रयोग है कि सुशील कुमार रिंकू की पहल पर ही इस जगह पर कॉलेज का निर्माण किया गया था, जहां आज बड़ी तादाद में गरीब परिवारों के बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस मौके पर कीमती भगत, वरिंदर बंगा, डॉ. रमणीक, डॉ. हरविलास, डॉ. सुखपाल समेत कई लोग मौजूद थे।

शंभू बॉर्डर किसानों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *